हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सेना के 5 अफसर शहीद

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें सेना ने दो आतंकियों मार गिराया है। हालांकि इस ऑपरेशन में सेना के दो बड़े अफसर समेत 5 जवान शहीद भी हो गए हैं। शहीदों में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में 21-राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा शहीद हुए हैं। कर्नल आशुतोष कई सफल ऑपरेशन के हिस्सा रहे थे। ये मुठभेड़ शनिवार से ही चल रही है। यहां पर अब फायरिंग रूक गई है, लेकिन सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।