उत्तर प्रदेश : सीतापुर: डॉ देवेंद्र श्रीवास्तव को मिला नगर पंचायत तंबौर का अतिरिक्त प्रभार

सीतापुर –नगर पंचायत तंबौर में तैनात अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष के बीच खींचातानी से अधिशासी अधिकारी के द्वारा लंबी छुट्टी पर चले जाने तथा मौजूदा समय कोरोनावायरस महामारी के दौरान विकास कार्यों व अन्य जन सुविधाओं में हो रहे परेशानी व कार्य प्रभावित होने को देखते हुए नगर पालिका परिषद विस्वा के अधिशासी अधिकारी को तंबौर नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।।

विसवा के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र श्रीवास्तव नगर पंचायत तंबौर की भी जिम्मेदारी संभालेंगे जो मौजूदा अधिशासी अधिकारी उमेश प्रताप के अवकाश या शासन की ओर से नई तैनाती तक जारी रहेगी।

वही डॉक्टर देवेंद्र श्रीवास्तव को अतिरिक्त अधिभार मिलने के बाद नगर पंचायत तंबौर में बंद पड़े विकास कार्यों को बल मिलेगा और जन सुविधाओं को बहाल किया जा सकेगा।