बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पांच घुसपैठियों को मार गिराया है. पंजाब के तरनतारन में पांच पाकिस्तानी सरहद पार करने की कोशिश कर रहे थे. तभी बीएसएफ की बटालियन ने पांचों को मार गिराया. अभी जांच की जा रही है कि यह घुसपैठिए पाकिस्तानी आतंकी हैं या स्मगलर.
बीएसएफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 103 बटालियन के सतर्क सैनिकों ने तरनतारन के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठियों को देखा था. उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया. घुसपैठियों ने बीएसएफ सैनिकों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पांच घुसपैठिए मारे गए हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है.
बीएसएफ का कहना है कि इनके पास से एके-47, एक पिस्तौल और एक पिट्ठू बैग बरामद किया गया है. हथियारों और बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई. बीएसएफ के जवान मुस्तैदी से घुसपैठ की कोशिश को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.
इससे पहले आतंकियों ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश हुई थी, जहां बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया था. बीएसएफ के जवानों ने देखा था कि पाकिस्तान की तरफ से एक व्यक्ति सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था. उसे रुकने को कहा गया लेकिन वो तारबंदी पार कर भागने लगा.
इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उन पर फायरिंग की और घुसपैठिया वहीं ढेर हो गया. इससे पहले भी सीमा सुरक्षा बल ने दिन के समय पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था. हालांकि, यह पहली बार है जब इस इलाके से रात के समय घुसपैठ की कोशिश हुई थी.
Alert troops of 103 battalion of BSF noticed suspicious movement of intruders violating International Border along Tarn Taran, Punjab.Upon being challenged to stop,intruders fired upon BSF troops who retaliated in self-defence. Resultantly,5 intruders were shot. Search ops on:BSF pic.twitter.com/6PhA4mY6RC
— ANI (@ANI) August 22, 2020
Alert troops of 103 Bn #BSF noticed suspicious movement of intruders violating IB. Upon being challenged to stop, intruders fired upon #BSF troops who retaliated in self defence. Resultantly, 05 intruders were shot. Intensive search ops is underway. pic.twitter.com/qwN5UoWC1A
— BSF PUNJAB FRONTIER (@BSF_Punjab) August 22, 2020