बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर में बस स्टैंड पर बस स्टेशन इंचार्ज कुंदन सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. फायरिंग की आवाज सुनकर पास में मौजूद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो बदमाश भागकर एक बस में जा छिपे और अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसी बीच वहां एसटीएफ भी आ गई और चारो ओर से बदमाशों को घेरकर व बस के शीशे तोड़कर पुलिस ने बाहर से एके 47 से फायरिंग की जिसमें एक बदमाश मारा गया.
घायल कुंदन सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उसकी मौत हो गई. लाइव इनकाउंटर के दौरान बस स्टैंड पर सैकड़ों की भीड़ जमा थी और वहां जुटे लोग “मारो मारो, उस बस में छिपे हैं बदमाश” का शोर मचाकर पुलिस का खूब हौसला बढ़ा रहे थे. कुदंन को गोली लगने के बाद उसके साथियों ने भी बदमाशों पर गोलियां चलाईं जिससे बदमाश बस स्टैंड के बाहर नही भाग सके.
पुलिस के अनुसार कुंदन सिंह को पहले भी हत्या की धमकी मिली थी. इस इनकाउंटर के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अगर बदमाश गोली चलायेंगे तो पुलिस भी चुप नही बैठेेगी। बिहार में पिछले 24 घंटे में 5 हत्याओं से सनसनी फैल गई है.