Birthday Special : South Cinema में Energy के Power House हैं Nandamuri Balakrishna

 

अभिनेता से नेता बने साऊथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्ण का आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है। एन बालकृष्ण का जन्म 10 जून 1960 में हुआ है। बालाकृष्ण की गिनती तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओ में होती है। उनके चाहने वाले साउथ में ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी है। जिस फिल्म में नंदमुरी ने अपने एक्टिंग की छाप छोड़ी वो हिट होना तय है, यह इसलिए भी है क्योकि उनके चाहने वालो की कमी नहीं दर्शक उनकी फिल्म रिलीज़ होते ही देखने पहुंच जाते है। एन बालकृष्ण एक भारतीय फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं, जो मुख्यतः तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने फिल्म उद्योग में 14 वर्ष की आयु में बाल कलाकार के रूप में फिल्म ततम्मा काला के साथ प्रवेश किया। ऐसे ही कई किस्से है उनकी जिंदगी से जुडी।