BJP विधायक पर भड़की अलका लांबा, बोली- शर्म करो, इस्तीफ़ा दे दो

BJP विधायक पर भड़की अलका लांबा, बोली- शर्म करो, इस्तीफ़ा दे दो
BJP विधायक पर भड़की अलका लांबा, बोली- शर्म करो, इस्तीफ़ा दे दो

रीवा: मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्‍ला द्वारा बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद से मदद मांगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल, श्रमिकों को वापस लाने को लेकर विधायक राजेंद्र शुक्‍ला ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से मदद मांगी थी। जिस पर कांग्रेस नेता और दिल्ली के चांदनी चौक से पूर्व विधायक रह चुकी अलका लांबा भड़क उठी।

बीते दिन रीवा से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्‍ला ने बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, ”सोनू सूद जी ये रीवा/सतना मप्र निवासी काफी दिनों से मुम्बई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं। कृपया इनको वापस लाने में हमारी मदद करें।” इसके बाद विधायक के ट्वीट का जवाब देते हुए सोने सूद ने लिखा, “सर, अब कोई भाई कहीं नहीं फंसेगा। आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे सर। कभी MP आया तो पोहा जरूर खिलाना।”

इसके बाद अलका लांबा ने विधायक राजेंद्र शुक्‍ला पर हमला करते हुए उसे रीट्वीट कर लिखा कि “आँखों पर यक़ीन नहीं होता कि जो खुद विधायक और पूर्व में मंत्री भी रहा, मध्यप्रदेश और देश में इन्हीं की सरकार है, CM/PM इन्हीं की पार्टी के हैं, महाराष्ट्र में भी इनके सांसद और विधायक हैं, फिर भी मदद @SonuSood से माँग रहे हैं। थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफ़ा देकर घर बैठ जाओ, बेहतर होगा।”बता दें कि अपने इस ट्वीट के कारण लांबा एक बार फिर से राजनितिक चर्चाओं में आ गई है।