जांबाज पायलट अभिनंदन के सम्मान में टाइपराइटर से बनाया खास फोटो

भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को निशाना बनाते हुए सीमा पार चले गए थे लेकिन यहां पड़ोसी देश में भारत के बेटे की बहादुरी और साहस ने देश ही नहीं पूरी दुनिया में लोगों का दिल जीत लिया। अभिनंदन का नाम मीडिया और इंटरनेट पर किसी हीरो की तरह उभरा। हाल ही में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। तस्वीर बनाने वाले कलाकार का नाम एसी गुरुमूर्ति है।

बेंगलुरु में कलाकार ने टाइपराइटर से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की खास फोटो बनाई है। खास बात ये है मैनुअल टाइपराटर के बटन दबाकर कैरेक्टर का इस्तेमाल करके यह फोटो बनाई गई है जो काफी जटिल है। एसी गुरुमूर्ति ने इस बारे में कहा, ‘वह एक असल हीरो हैं। उन्होंने हमारे देश को प्रेरणा दी और मैं भी उनसे प्रेरित हुआ हूं।’

लोग भी इस काम के लिए गुरुमूर्ति की तारीफ कर रहे हैं। नीचे आप लोगों के कमेंट्स देख सकते हैं।

https://twitter.com/khushi08_johari/status/1108776278386049024
https://twitter.com/bhandarihant31/status/1108755389594525697

गौरतलब है कि विंग कमांडर अभिनंदन ने नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ 16 को अपने अपेक्षाकृत पुराने विमान मिग 21 बाइसन से मार गिराया था। इसके बाद उनका विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और पैराशूट से इजेक्ट होने के बाद वह पाकिस्तान के हिस्से में लैंड हुए थे। यहां वह करीब 60 घंटों तक पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की हिरासत में रहे थे और बाघा बॉर्डर पर उन्हें भारत को वापस लौटाया गया था।