कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव से पहले ही 8 विधायकों ने छोड़ा साथ,

कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव से पहले ही 8 विधायकों ने छोड़ा साथ
कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव से पहले ही 8 विधायकों ने छोड़ा साथ

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बाड़ा झटका देते हुए गुजरात पार्टी के दो विधायकों कर्जन से अक्षय पटेल, कपराडा से जीतू चौधरी ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था. उनके बाद मोरबी से ब्रिजेश मेरजा ने भी आज अपना इस्तीफ़ा स्पीकर को दिया है. बता दें कि चुनाव के एलन के बाद से ही लगातार विधायकों के इस्तीफे का दौर जारी है, अब तक कुल 8 विधायकों ने पार्टी का सात्त छोड़ दिया है.

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने सोमवार को ऐलान किया था कि 10 प्रदेशों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 19 जून को चुनाव कराए जाएंगे। अप्रैल में 17 राज्यों से राज्यसभा की 55 सीटें खाली हुई थीं जिसके लिए आयोग ने फरवरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

मार्च में 10 राज्यों से 37 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुने गए थे। बची हुई 18 सीटे, इनमें आंध्रप्रदेश और गुजरात की 4-4, मध्यप्रदेश और राजस्थान की 3-3, झारखंड की 2, मणिपुर और मेघालय की एक-एक सीट शामिल थे.

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कल कहा था कि “दोनों कांग्रेस विधायक बुधवार शाम त्यागपत्र के साथ मेरे पास आए. मैंने उनका सत्यापन किया. उन्होंने मास्क लगाए हुए थे. मैंने उन्हें उसे हटाने के लिए कहा और उनके चेहरों की पहचान करने के बाद फिर उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए. वे अब सदन के सदस्य नहीं हैं.”

वहीँ दूसरी ओर विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों- शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है. गोहिल को पहली वरीयता का वोट मिलेगा और उनका राज्यसभा के लिए चुने जाना तय है, लेकिन भरत सिंह सोलंकी को केवल प्रबंधन कौशल ही उन्हें निर्वाचित कर सकता है.