बिहार के सीवान में जीरादेई प्रखंड के जेडीयू प्रमुख पुष्पा देवी के पति को बदमाशों ने गोली मार दी जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी के पति त्रिभुवन तिवारी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे काफी गंभीर रुप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले उन्हें सीवान के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकि बाद उन्हें डॉक्टरों ने गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग पुष्पा देवी के पति त्रिभुवन से मिलने के लिए आए थे इसी समय बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। गोली लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे उसी दौरान कुछ लोग उनसे मिलने के लिए आए और दो अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी।
Siwan: 2 unidentified assailants shot at Tribhuvan Tiwari, husband of JD(U) chief in Ziradei block – Pushpa Devi, this morning. Police say, "He was going for morning walk when he was shot at. After primary health care at district hospital, he has been referred to Patna." #Bihar pic.twitter.com/Cc7pC7b92Z
— ANI (@ANI) March 31, 2019
बताया जा रहा है कि बेखौफ बदमाशों ने उनके कमर पर 9 एमएम की पिस्टल से गोली मारी है। गोली मारकर बदमाश तुरंत वहां से अपनी बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए साथ ही पुलिस की टीम भी वहां पर पहुंच गई।
गौरतलब है कि त्रिभुवन तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है। कुछ समय पहले ही त्रिभुवन के कुख्यात भाई राका तिवारी को गोपालगंज पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था।