गोकशी रोकने गई पुलिस पर फायरिंग, दो बदमाश घायल, एक सिपाही जख्मी

गोकशी रोकने गई पुलिस पर फायरिंग, दो बदमाश घायल, एक सिपाही जख्मी
गोकशी रोकने गई पुलिस पर फायरिंग, दो बदमाश घायल, एक सिपाही जख्मी

रामपुर। यूपी में रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र में देर रात गोकशी रोकने गई थाना पुलिस और एसओजी टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली पैर में लगने से दो बदमाश घायल हो गए और दो फरार हो गए, जबकि एसओजी का एक सिपाही भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है। पुलिस ने मौके से दो जीवित बैल भी बरामद किए हैं। अजीम नगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाश शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरौवा गांव के बशीर और भूरा हैं। बशीर थाना शहजादनगर का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है और फरार बदमाशों की धरपकड़ जारी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश ग्राम ढोकपुरी टांडा में यूकेलिप्टस के बाग में गोवंशीय पशुओं को वध करने की तैयारी कर रहे है। सूचना पर एसओजी व थाना अजीमनगर पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। वहां देखा तो चार बदमाश दो बैलों का वध करने की कोशिश कर रहे थे। बदमाशों के पास वध करने के सभी हथियार मौजूद थे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को ललकारने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किए। पुलिस टीम ने अपनी आत्मरक्षा में बदमाशों पर फायर किया, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। साथ ही दो बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो बैल, वध करने के उपकरण, दो तमंचे और बाइक बरामद की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में एसओजी के सिपाही अजीम को भी चोट आई है। घायल हुए दोनों बदमाश शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरौवा गांव के बशीर उर्फ भूरा पुत्र अमीर अहमद और भूरा पुत्र सद्दीक हैं। बशीर थाना शहजादनगर का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया है।