
जोधपुर/पीलीभीत : अमेरिका में जिस तरह पुलिस द्वारा अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड को काबू करने के लिए बेरहमी से घुटनों के नीचे दबाने और फिर उसकी मौत के बाद व्यापक तौर पर हिंसा भड़की उसी तर्ज पर राजस्थान के जोधपुर शहर में एक युवक को पुलिस वालों ने घेर कर जमकर धुनाई की। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कर्मचारी भी एक युवक को काबू में करने के लिए अपने पैरों के नीचे दबाकर रखे हुए दिखाई दिए। यह पूरा घटनाक्रम लॉकडाउन के दौरान जोधपुर शहर के देवनगर थाना क्षेत्र से सामने आया। जहां बिना मास्क पहने लोगों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान एक युवक का भी चालान काटा गया। इस बात को लेकर युवक और पुलिसकर्मियों में तू- तू, मैं-मैं हो गई। इस दौरान युवक ने अपना मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था? पुलिस को यह बात नागवार गुजरी कि वह वीडियो कैसे बना रहा है? इस बात पर पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से मोबाइल छीनने की मशक्कत शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से ऐसी क्रूरता देखने को मिली।
वहीँ सोशल मीडिया पर वायरल ये विडियो यूपी के पीलीभीत का बताया जा रहा है जहां एक बार फिर इंसानी क्रूरता देखने को मिली यहां एक शख्स मोटरसाइकिल से कुत्ते का शव बांध कर घसीटते हुए दिखा। बता दें, कि कुछ दिन पहले केरल में एक गर्भवती हथिनी की निर्मम हत्या से लोग आक्रोशित हैं। इसके बाद एक फिर बेजुबानों जानवरों के साथ ऐसे निर्मम कृत्य इंसान को इंसान कहलाने पर सवाल खड़े करते हैं।