नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें सेना ने दो आतंकियों मार गिराया है। हालांकि इस ऑपरेशन में सेना के दो बड़े अफसर समेत 5 जवान शहीद भी हो गए हैं। शहीदों में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं।
कल जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा इलाके में हुए एक एनकाउंटर में 21 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। वो पहले भी कई सफल आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन्स का हिस्सा रह चुके थे। pic.twitter.com/oHamtJ4urA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2020
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में 21-राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा शहीद हुए हैं। कर्नल आशुतोष कई सफल ऑपरेशन के हिस्सा रहे थे। ये मुठभेड़ शनिवार से ही चल रही है। यहां पर अब फायरिंग रूक गई है, लेकिन सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।
जम्मू-कश्मीर के हंदवारा में एक मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार जवानों की जान चली गई, इसमें कमांडिंग ऑफिसर, 21 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के मेजर समेत 2 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शामिल है। मुठभेड़ में 2 आतंकवादी भी मारे गए: भारतीय सेना के अधिकारी pic.twitter.com/CmVFqsh1Kk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2020