
श्रीनगर। जम्मु कश्मीर के डेडा में सुरक्षाबलों को एक आतंकी को पकड़ने में कामयाबी मिला। मंगलवार को यहां सुबह करीब पांच बजे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिस दौरान सुरक्षाबल को यह सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, इस आतंकी ने करीब आठ महीने पहले आंतकवाद का रास्ता अपनाया था।
बता दें कि यहां आतंकियों के मौजूदगी होने की सूचना के बाद सुरक्षाबल लगातार तलाशी अभियान चला रहे थे। वहीं सुबह करीब पांच बजे सुरक्षाबलों ने आतंकी को पकड़ने में सफलता पाई है। वहीं इस आतंकी के पकड़े जाने के बाद कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक , खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामुला एलओसी पर 200 से अधिक आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। जो अगले एक महीने तक घुसपैठ की कोशिशें करते रहेंगे। आतंकियों को पिछले दो तीन साल में काफी नुकसान पहुंचा है। पहले आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हुई, फिर एयर स्ट्राइक। आतंकियों के लिए कश्मीर में जमा होने वाला धन भी बंद हो गया।