Lucknow: जब भी हम देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में रहने के लीए घर बदलते हैं या अपना कोई ऑफिस शिफ्ट करते हैं तो हमें अपने सामान को भिजवाने के लिए रिलोकेशन इंडस्ट्री की जरूरत पड़ती है। पिछले दिनों इस इंडस्ट्री में कई सारे फ्रॉड और सेवाओं में गड़बड़ी की शिकायतें भी अख़बारों में छपती रही हैं और ग्राहकों को इस इंडस्ट्री के लोगों से बहुत शिकायतें रहती हैं!
इस इंडस्ट्री के हालात सुधारने के लिए मूवर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एम॰एफ़॰आई) के नाम से एक संगठन की शुरुआत की गई है, जिसमें देश भर के विभन्न शहरों के अनुभवी ट्रांसपोटर्स व मूवर्स को जोड़ा गया है। बैंगलोर के अजित शर्मा की अगुआई में इस संगठन को बनाया गया है।
25 मार्च को लखनऊ के इंडिया अवध होटल में हुए दो दिवसीय कायर्क्रम में इस फेडरेशन की बैठक हुई जिसमें ग्राहकों को समयबद्ध डिलीवरी पर सामान पहुंचाने, उनके कीमती और व्यक्तिगत समान की बेहतर देखभाल, उसके इंस्योरेंस और ग्राहकों की शिकायतों को समाप्त करने के उपायों पर विचार किया गया।
फेडरेशन के सदस्यों के आपसी जुड़ाव और मिलकर काम करने पर बल देते हुए सदस्यों ने गलत काम करने वाले कंपनी मालिकों पर कठोर कारर्वाई करने की भी मांग उठाई । ग्राहकों द्वारा इंडस्ट्री से काम की क़्वालिटी में कमी को लेकर व्याप्त सभी शिकायतों को दूर करने पर फेडरेशन ने गंभीरता से विचार किया। फेडरेशन ने ग्राहकों से भी अपील की है कि सस्ते के लालच में आकर किसी भी अंजान कंपनी को अपने घर का सामान ना दें और कंपनी की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही उस पर विश्वास करें।
जाने माने सोशल मीडिया एक्सपर्ट व सह संस्थापक सदस्य अनूप मिश्रा ने बताया की “फेडरेशन के अनुसार एम॰एफ़॰आई को पूरी दुनियाँ में एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने की योजना है। रिलोकेशन इंडस्ट्री में सेवाओं के स्तर को सुधारने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी ताकि ग्राहकों की शिकायतों को दूर किया जा सके।
फ़ेडरेशन के मंच से देश के विभन्न हिस्सों से आए अन्य सह संस्थापकों में अनुज सिंह, रमेश जांगड़ा, जतिन गुलाटी,अमित मिश्रा और आलोक भागर्व ने फ़ेडरेशन की बेहतर कायर्प्रणाली और संगठनात्मक वृद्धि पे अपने अपने विचार व्यक्त करने के साथ फेडरेशन ने सरकार से भी करोडों लोगों को रोज़गार मुहैया कराने वाली इस इंडस्ट्री की सुध लेने की अपील की है।
फेडरेशन की मांग है कि रिलोकेशन कंपिनयों को सरलप्रक्रिया के तहत लाइसेंस उपलब्ध कराएं जाएं और सरकार इस इंडस्ट्री के लीए कोई ऐसी बॉडी बनाए जो इससे जुड़ें सभी लोगों के हित के लिए काम कर सके। फेडरेशन ने सरकार को रिलोकेशन इंडस्ट्री के हालात सुधारने के काम में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया!
