जेल कैदियों के लिए एक ऐसी जगह होती है जहां उन्हें आम आदमी को मिलने वाले सभी सुविधाओं से मरहूम रखा जाता है। उन्हें किसी भी प्रकार की सुख सुविधा नहीं दी जाती है ना ही फोन पर बात करने की अनुमति होती है। दुनियाभर के अधिकतर जेलों में ये नियम सामान्य है। लेकिन अमेरिका में एक नया नियम बनाया गया है। इसके तहत अब कैदी जी भरकर बिना जुर्माना भरे अपनों से फोन पर बात कर सकते हैं। जानें कहां हैं ये जेल-
अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर देश का ऐसा शहर बन गया है जहां के जेल में ऐतिहासिक बदलाव किए गए हैं। इन जेलों में कैदियों पर पहले मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगता था लेकिन अब इसे हटा लिया गया है नए नियम के मुताबिक अब इन जेलों में रहने वाले कैदी खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल दे ब्लासियो ने बुधवार को ये जानकारी दी।
इसके पहले लंबे समय तक पुलिस की हिरासत में रहने वाले आरोपी या इन जेलों में रहने वाले कैदियों को ये सब सुविधाएं नहीं दी जाती थी। सीएनएन के हवाले से मेयर ने बताया कि फ्री फोन कॉल की सुविधा देकर हम उन्हें ये सुनिश्चित कराना चाहते हैं कि वे अपने वकीलों से और अपने परिवार से टच में रह सकें।
बता दें कि सिटी काउंसिल में पिछले साल ही इस संबंध में एक बिल पास हो गई थी उसी को अब जाकर लागू किया गया है।
पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कैदियों को फोन कॉल करने के लिए भारी जुर्माना भरना पड़ता था। फोन पर एक मिनट तक बात करने के लिए कैदियों को 50 सेंट्स का जुर्माना देना पड़ता था लेकिन अगर आगे भी बात करना चाहे तो उसके लिए 5 सेंट्स प्रति मिनट लगते थे।
इसके पहले हिरासत में लिए गए आरोपियों को सप्ताह में तीन कॉल करने की छूट थी जबकि कैदियों को सप्ताह में दो कॉल करने की छूट थी। अब नए नियम के तहत कैदी 21 मिनट तक फ्री कॉल पर बात कर सकते हैं। ये कैदी अमेरिका के किस भी शहर में बात कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई जुर्माना नहीं देना पड़ेगा।