
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। देश में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच यह पीएम मोदी का चौथा राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल दी गई है।
Shri @narendramodi will be addressing the nation at 8 PM this evening.
— PMO India (@PMOIndia) May 12, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया जा सकता है। साथ ही पीएम मोदी, देश के सामने सिलसिलेवार लॉकडाउन एग्जिट प्लान का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील भी की जाएगी।