UAE की अद्भुत पहल, PM नरेंद्र मोदी की तस्वीर को ADNOC भवन पर दिखाया

गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ करीब 57 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयत की शपथ ली। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर चर्चा का केंद्र बन गई। असल में खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रतिष्ठित अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) के भवन पर एक पिक्चर को दर्शाया। इसके साथ ही इस तस्वीर भारत के झंडे को भी दिखाया गया है।

अबू धाबी की प्रतिष्ठित कंपनी एडीएनओसी के भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के चित्रों के साथ भारत और संयुक्त अरब अमीरात के झंडे के बीच जश्न मनाते हुए पेश किया गया। इस तस्वीर का एक वीडियो यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने ट्वीट किया।

नवदीप सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब यह सच्ची दोस्ती है! जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ दिलाई गई है, अबू धाबी में प्रतिष्ठित एडीएनओसी टॉवर भारत और संयुक्त अरब अमीरात के झंडों और हमारे पीएम और एचएच शेख मोहम्मद बिन जायद की तस्वीरों के साथ जलाया गया है।’ उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यलय को भी टैग किया।

सूरी ने अमीरात की न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, ‘इन चित्रों में प्रतीक के अलावा यह भी स्पष्ट बताया गया है कि प्रधान मंत्री मोदी और शेख मोहम्मद बिन जायेद ने हमारे जैसे राजनयिकों को ‘भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ बनाने के लिए प्रदान किया है। यह वास्तव में एक जीवंत उदाहरण की हम जब साथ मिलकर काम करते हैं तो क्या प्राप्त कर सकते हैं।’  इसी वीडियो को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने भी ट्वीट किया।