PMO Name Change: प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) को एक नई ऑफिस बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा, जिसका नाम ‘सेवा तीर्थ’ होगा।
PMO साउथ ब्लॉक में अपने पुराने पते से हटने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, PMO सेवा तीर्थ-1 से काम करेगा, जो वायु भवन के बगल में एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव-I में बनी तीन मॉडर्न बिल्डिंग में से एक है। सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3 में कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर का ऑफिस होगा।
देशभर के राजभवनों के नाम भी बदले गए
सूत्रों के मुताबिक, सरकार प्रशासनिक ढांचे को ऐसी पहचान देना चाहती है, जिसमें सत्ता से ज्यादा सेवा, और अधिकार से ज्यादा जिम्मेदारी दिखाई दे. इसी कड़ी में राजभवनों को अब ‘लोक भवन’ नाम दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास का नाम पहले ही ‘लोक कल्याण मार्ग’ कर दिया गया था. दिल्ली का राजपथ अब ‘कर्तव्य पथ’ के नाम से जाना जाता है.
केंद्रीय सचिवालय को भी मिला नया नाम
केंद्रीय सचिवालय को भी नया नाम ‘कर्तव्य भवन’ मिला है. सरकार का कहना है कि ये बदलाव सिर्फ नाम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह संदेश देने के लिए हैं कि सरकार जनता की सेवा के लिए है, न कि शक्ति प्रदर्शन के लिए. सत्ता सूत्रों के मुताबिक नामों में यह बदलाव शासन की प्राथमिकताओं में आए नए विचार को दर्शाते हैं- सेवा, कर्तव्य और पारदर्शिता पर आधारित प्रशासन.