
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा को मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ जयपुर में अंतिम विदाई दी गई। कर्नल आशुतोष आतंकियों के खिलाफ हंदवाड़ा में ऑपरेशन लीड कर रहे थे। जिस दौरान वह शहीद हो गए।
Jaipur: Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot pays last respects to Col. Ashutosh Sharma, who lost his life in an encounter in Handwara, Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/am14wgsJJF
— ANI (@ANI) May 5, 2020
शहीद कर्नल आशुतोष जयपुर मिलिस्ट्री स्टेशन में अंतिम विदाई दी गई। शहीद कर्नल को परिजनों ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। अजमेर रोड स्थित पुरानी चुंगी मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को आशु का पार्थिव शरीर जयपुर हवाईअड्डे पहुंचा था। यहां उनकी पत्नी पल्लवी, बेटी तमन्ना और बड़े भाई पीयूष पहुंचे थे। वहीं अंतिम विदाई के दौरान श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी पहुंचे। कर्नल आशुतोष 21 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर थे।
गौरतलब है कि बीते 3 मई को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक कर्नल, एक मेजर, एक पुलिस ऑफिसर समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। शहीद होने वालों में से एक जम्मू-कश्मीर पुलिस का भी अधिकारी शामिल था। एक घर में छिपे आतंकियों से आम नागरिकों को बचाने के प्रयास में ये जवान शहीद हो गए थे।