
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सफेदाबाद थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा सुसाइड का मामला सामने आया है। मृतकों में माता-पिता और तीन बच्चे हैं। सभी के शव घर में मिले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। प्राथमिक जांच में पिता द्वारा बच्चों और पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाए जाने का अंदेशा जताया है। सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड जांच में लगाई गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बतया जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आर्थिक तंगी व कर्ज के बोझ तले दबे होने के चलते पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान देने की बात कही गई है।