
लखनऊ: SHORT VIDEOS बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना यूथ के बीच काफी ट्रेंड कर रहा हैं। जिसके लिए वे TIK TOK , HELO, VIGO जैसे एप का इस्तेमाल कर रहें हैं। भारत में भी शार्ट वीडियोस शेयरिंग एप MITRO को लांच किया गया हैं। MITRO एप को एक माह में ही दूसरा सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप बताया जा रहा हैं।
कोरोना वाइरस के लिए चीन को ज़िम्मेदार मानते हुए कई लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार कार रहें हैं। बता दें कि पिछले कुछ वक्त से YOUTUBE और TIK TOK के बीच इंटरनेट वॉर जारी हैं। जिसके कारण MITRO एप ने काफी कम समय में ही अपनी जगह लोगों के बीच दर्ज कर ली हैं। मौजूदा समय में TIK TOK की रेटिंग लगातार गिरती जा रही हैं।
दअरसल, MITRO एप का निर्माण रुड़की के एक आईआईटी छात्र ने किया हैं जो बिलकुल चीनी एप TIK TOK की तरह काम करता हैं। इस प्लेटफार्म पर यूएर्स वीडियोस को स्वाइप कर आसानी से देख सकते हैं जिसके लिए यूज़र्स को साइनअप करना होगा। MITRO एप की दमदार एंट्री से चीनी एप TIK TOK को कड़ी टक्कर मिलेगी।