ग्राम रोजगार सेवकों को CM योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम रोजगार सेवकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने मंगलवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के लाभार्थियों को 225.39 करोड़ रुपये बांटे हैं। अपने सरकारी अवास से सीएम योगी ने डीबीटी के जरिए 35818 ग्राम रोजगार सेवकों के खाते में 225.39 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए है। इसी के साथ ही सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवकों से उनकी समस्याएं भी जानी।