अफगानी पठान का पाकिस्तानियों को पैगाम, पहले टमाटर गिरे…अगली बार गिरेंगे तरबूज

कश्मीर में 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में तनाव फैल गया था। सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमले के 13वें दिन भारतीय वायु सेना ने इसका बदला ले लिया। 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पीओके में स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इसके पहले भारत सरकार ने कई कूटनीतिक मोर्चों पर पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया था।

भारत सरकार ने पाकिस्तान से सबसे पहले एमएनएफ का दर्जा छीन लिया था। इसके बाद व्यापार के मामले में कड़े फैसले लिए गए थे इतना ही नहीं भारत से पाकिस्तान बड़ी मात्रा में टमाटर के निर्यात पर भी सख्त प्रतिबंध लगा दिया। भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तान में टमाटर की कीमत आसमान छूने लगी थी। इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खस्ता हालत पर खूब फनी मीम्स बने थे और लोगों ने पाकिस्तानियों का खूब मजाक उड़ाया था। अब हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक अफगानी नागरिक ने एयर स्ट्राइक और टमाटर पर पाकिस्तानियों को खूब मजे लिए हैं। इसने वीडियो में कहा है कि इस बार भारत ने टमाटर सप्लाई का काम भारतीय सेना और एयरफोर्स को दिया है, जिसके चलते उन्हें अब टमाटर की कभी किल्लत नहीं होगी।

https://youtu.be/sZig0WWeNx4