चीन से फैले वैश्विक कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया कराह रही है लेकिन चीन अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए कुछ और ही साजिश रच रहा है। चीन ने अब भारत से लगे लद्दाख बॉर्डर पर अपनी एक्टिविटीज तेज़ कर दी हैं और वहां लगातार अपनी ताकत बढ़ रहा है। चीनी सेना ने गलवान घाटी में कई टेंट लगाए हैं और पैगोंग झील में अपनी गश्त बढ़ा दी है। इतना ही नहीं, इन सब के बावजूद अब चीन बॉर्डर पर तनाव के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि अगर दोनों सेनाएं आमने-सामने हुईं तो 2017 के डोकलाम विवाद के बाद ये सबसे बड़ा विवाद होगा। बता दें कि चीन लद्दाख के कई इलाकों पर अपना दावा करता रहा है।