आख़िर क्यों War 2 में Hrithik Roshan-वाणी कपूर के Ghungroo 2.0 में  बनना चाहते हैं Tiger Shroff बैकग्राउंड डांसर?

आख़िर क्यों War 2 में Hrithik Roshan-वाणी कपूर के Ghungroo 2.0 में  बनना चाहते हैं Tiger Shroff बैकग्राउंड डांसर?
आख़िर क्यों War 2 में Hrithik Roshan-वाणी कपूर के Ghungroo 2.0 में बनना चाहते हैं Tiger Shroff बैकग्राउंड डांसर?

मुंबई: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म War नें पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था जिसमें सुपर स्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के जबरदस्त एक्शन नें सबको कायल कर दिया था इसी के साथ फिल्म ‘वॉर’ पिछले साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक फिल्म थी।

इस फिल्म में सुपरस्टारो के साथ-साथ खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री वाणी कपूर भी मौजूद थीं। ‘वॉर’ की बंपर सफलता को देखते हुए फिल्म के सीक्वल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई नई जानकारी नहीं आई है। लेकिन टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनने के लिए अपनी इच्छा ज़रूर ज़ाहिर की है।

दरअसल, वाणी कपूर के लाइव चैट में एक फैंस ने उनसे पूछा कि टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा? तो वाणी ने टाइगर को सवाल फॉरवर्ड करते हुए पूछ ही लिया कि – “टाइगर क्या तुम्हें ‘वॉर’ में मेरे साथ काम करके मज़ा आया?”

वही वाणी के सवाल का जवाब देते हुए टाइगर श्रॉफ ने कहा, कि “उम्मीद है कि हम दोनों फिल्म के सीक्वल में जिंदा हो जाएं और मैं आपके और कबीर के साथ घुंघरू 2.0 में बैकग्राउंड डांसर बन सकता हूं।”

आपको बता दें कि पिछले साल वॉर फिल्म की सक्सेस पार्टी में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बताया था कि वे वॉर को एक फ्रैंचाइजी बनाने चाहते थे। सीक्वल के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा था, “पब्लिक के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद हमारे दिमाग में इस फिल्म को एक फ्रेंचाइजी बनाने का विचार आया था। अभी ऐसा लगता है कि जनता की मांग हमारी इच्छा से कहीं ज्यादा है। हम सब जल्द ही साथ बैठकर इस पर फैसला लेंगे।”