नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के राजवार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सेना ने दो विदेशी आतंकी मार गिराए। हालांकि इस ऑपरेशन में दो बड़े अफसर समेत पांच जवान भी शहीद हो गए हैं। शहीदों में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवान और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं।
इसपर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, हंदवाड़ा में हमारे जवानों और सुरक्षाकर्मियों को खोना बेहद दर्दनाक है। आतंकवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई में अद्वितीय साहस दिखाया और देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। हम उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।
The Armed Forces today have organised several activities to show their respect and express gratitude towards the Corona Warriors who are battling against the global pandemic.
These frontline warriors are doing commendable work in strengthening India’s fight against COVID-19.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 3, 2020
रक्षामंत्री ने कहा, मैं आतंकी मुठभेड़ में मारे गए सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं दिल से उस परिवार के साथ अपनी संवेदना प्रकट करता हूं जिन्होंने आज अपने प्रियजनों को खो दिया। भारत इन बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
बता दें कि शुक्रवार को सेना को जानकारी मिली थी कि यहां एक घर में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। यह सर्च ऑपरेशन राजवार इलाके में शुरू किया गया था, उसी दौरान ही सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। इस ऑपरेशन में 21-राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा भी थे, जिनसे शुक्रवार शाम को ही संपर्क टूट गया था।