Barabanki: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्राम प्रधान अलर्ट

बाराबंकी के विकासखंड हैदरगढ़ क्षेत्र में कोरोना महामारी को लेकर जहां संबंधित विभागों की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ विकासखंड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत ओहरामऊ कोरोना महामारी को लेकर अलर्ट दिख रही है। आपको बता दें कि बाराबंकी के विकासखंड हैदरगढ़ क्षेत्र में इस समय अन्य प्रदेशों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, इंदौर, सूरत, भोपाल,, दिल्ली आदि जगहों से प्रवासी मजदूरों का भारी तादाद में आना जारी है लेकिन किसी को भी घरों से बाहर विद्यालयों में क्वॉरेंटाइन नहीं कराया जा रहा है ,वहीं हैदरगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपनी टीम के साथ गांव-गांव पहुंचकर बाहर से आए हुए लोगों को जांच की खानापूर्ति कर घरों में ही रहने का आदेश सुना रहे हैं, जिसके चलते कोरोना महामारी का संकट पूरे क्षेत्र में मंडरा रहा है। इसी को देखते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव दुर्गा सिंह द्वारा सतर्कता दिखाते हुए ग्राम पंचायत के अंदर अन्य प्रदेशों से आए हुए लोगों को तत्काल प्राथमिक विद्यालय ओहरामऊ में क्वॉरेंटाइन कराया गया और पूरे विद्यालय की सफाई करवा कर सैनिटाइज कराया तथा सूचना देकर सीएचसी हैदर गढ़ अधीक्षक डॉ अनुज कुमार को बुलाकर लोगों की जांच करवाया तथा सीएचसी अधीक्षक द्वारा दो लोगों को सीएचसी हैदर गढ़ जाकर सैंपल जांच कराए जाने का आदेश दिया।