रेलवे कर सकता है ये बदलाव, TT की जगह RPF जवान चेक करेंगे टिकट

भारतीय रेलवे में जल्द ही कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे। यह बदलाव रेलवे जोन के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मुहर लगते ही भारतीय रेलवे में ऐतिहासिक बदलाव के मद्देनजर किया जायेगा। नए प्रस्ताव के बाद रेलवे यात्री टिकट (Train Ticket) को प्रिंट करना बंद कर देगा, स्टेशन मास्टर्स (Station Masters) का सिग्नल मेंटेनर के रूप में काम करेगा और टीटी (TTE) की जगह आरपीएफ (Railway Police Force) स्टाफ और यात्रा के दौरान ट्रेन में मौजूद तकनीशियन टिकट की जांच (Ticket Checking) का काम होगा। हालांकि अभी तक इस बदलाव पर फैसला नहीं लिया है। वही इन बदलाव से ये सभी प्रस्ताव रेलवे को उसके अलग-अलग जोन से प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे और बेहतर तरीके से काम कर पाएगा।

अधिकारीयों ने कहा :

मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने कहना है कि रेलवे बोर्ड परिचालन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने कर्मचारियों को कई कामों के लिए प्रशिक्षित और बहु-कुशल बनाने की योजना बना रहा है। रेलवे बोर्ड 2019 में केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद से ही अपनी 8 सेवाओं को एक केंद्रीय सेवा ‘भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा’ में एकीकृत करने के तौर-तरीकों पर काम कर रहा है। नए प्रस्तावों को बदलने के लिए पहले समिति द्वारा जांच की जाएगी और रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। समिति के पास इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1 महीने का समय है। लेकिन रेलवे बोर्ड इन प्रस्तावों को हरी झंडी दे देता है तो भारतीय रेल के इतिहास में ये सबसे बड़े बदलाव होंगे।

रेलवे जोन की ओर से जारी नए प्रस्ताव :

– ट्रेन में मौजूद रहने वाले टेक्निकल स्टाफ को टिकट चेक करने की ड्यूटी में लगाया जा सकता है। जबकि एक अन्य ने सुझाव दिया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मचारियों को स्टेशनों पर टिकटों की जांच करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

– रेलवे को भी एयरलाइंस की तर्ज पर टिकट की प्रिंटिंग नहीं करनी चाहिए। बल्कि यात्रियों को अपने मोबाइल पर ही टिकट दिखाने के लिए अनुमति दी जानी चाहिए।

– हवाई अड्डों पर लगे सेल्फ-प्रिंटिंग बोर्डिंग पास की तरह ही ट्रेन यात्रियों को भी सेल्फ-टिकट प्रिंटिंग मशीन पर प्रिंट करने की सुविधा दी जानी चाहिए।

– रेलवे टेक्निकल स्टाफ को टिकटों की जांच और कोचों के रखरखाव की जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ ही रिटायरिंग रूम अटेंडेंट और वेटिंग रूम अटेंडेंट को मर्ज किया जा सकता है।

– सभी टिकट चेकिंग, आरक्षण और पूछताछ से जुड़े सभी पदों को वाणिज्यिक विभाग (कमर्शियल डिपार्टमेंट) विलय करने की बात कही गई है।

– वही तीन अन्य जोन के प्रस्तावों के अनुसार, ‘राजमिस्त्री, प्लंबर, बढ़ई, फिटर, वाल्वमैन और इलेक्ट्रीशियन के पदों का विलय किया जा सकता है। ‘

– रेलवे वर्तमान में चल रहे मेडिकल कैडर के 7 श्रेणियों को 4 में विलय कर सकता है।