लखनऊ : हजरतगंज चौराहे पर महिला थाना प्रभारी शारदा चौधरी ने मदर्स डे मनाया। आपको बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर महिला थाना प्रभारी ने अपनी महिला पुलिस कर्मियों के साथ सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए मदर्स डे मनाया। वहीं महिला थाना प्रभारी ने पहले महिला पुलिसकर्मियों के हाथों को सैनिटाइजर से सैनीटाइज करवा करके फिर केक काटकर महिला पुलिसकर्मी को खिलाया , महिला थाना प्रभारी हजरतगंज चौराहे पर ड्यूटी के साथ माँ का भी फर्ज निभाया रही है।