अंग्रेजी की ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ में ‘चड्डी’ शब्द को शामिल किया गया है। इसके अलावा 650 नई प्रविष्टियों को भी आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी शब्द के तौर पर मान्यता दी गई है। ब्रिटेन में ‘चड्डी’ शब्द को ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल और संजीव भास्कर के ‘गूडनेस ग्रेशियस मी’ के जरिए लोकप्रिय मिली।
इस शब्द को ‘शॉर्ट ट्राउजर, शॉर्ट्स (कच्छा) के तौर पर परिभाषित किया गया है। यह आम तौर पर ‘अंडरवियर या अंडरपैंट’ होती है।

‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ के वरिष्ठ सहायक संपादक जे. डेंट ने कहा कि हर नई और संशोधित होने वाली प्रविष्टी के लिए कड़ी मेहनत से शोध किया जाता है।
बता दें कि इससे पहले 26 जनवरी को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने महिलाओं से जुड़े और सबसे ज्यादा चर्चा में आने वाले शब्द ‘नारी शक्ति’ को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी 2018 का शब्द चुना था। रिपोर्ट के मुताबिक नारी शक्ति को Oxford Dictionaries 2018 Hindi Word of the Year चुना गया।
जनवरी 2019 में जयपुर साहित्य सम्मेलन में इसे वर्ड ऑफ द ईयर की घोषित किया गया। पैनल डिस्कशन में लंबी चर्चा के बाद इस शब्द को डिक्शनरी ऑफ 2018 में शामिल कर किया।