चली ऐसी तेज हवा कि छाते के साथ उड़ गया शख्स, वीडियो हुआ वायरल

एक वीडियो फुटेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तेज हवा की वजह से एक छाता उड़ता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो तुर्की के शहर ओस्मानिए का है जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और इस वीडियो को इंटरनेट पर लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि तेज हवाओं के बीच कुछ लोग एक बड़े से छाते को उड़ने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

जब लोग छाते को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे तब उन्हें शायद हवा की ताकत का अंदाजा नहीं था। हवा इतनी तेज थी कि यह छाते के साथ एक शख्स को भी हवा में उड़ा ले गई। इस घटना का वायरल हो रहा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सादिक कोकदल्ली ने कहा कि उन्हें कोई भी चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा, ‘मैं ठीक हूं। जब मुझे अहसास हुआ कि छाता ऊपर की ओर उड़ जाएगा तो मैं नीचे कूद गया। मुझे लगता है कि मैं छाते के साथ 3 से 4 मीटर ऊपर चला गया था।’ हालांकि छाते की वजह से एक व्यक्ति को चोट भी लगी है। छाता उसके ऊपर गिर गया था।