उम्र 58 की पर दिखती हैं 25 की, इंटरनेट यूजर्स ने ऑनलाइन ही दे डाला शादी का प्रपोजल

दुनियाभर में कई ऐसी शख्सियतें हैं जो अपनी फिटनेस और मेहनत के बलबूते दूसरों के लिए मिसाल बन जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह पायेंगे।बात कर रहे हैं कैरोल वोर्डरमैन की जो एक ब्रिटिश टीवी शो की होस्ट हैं। खास बात ये है कि इनकी वास्तविक उम्र 58 वर्ष है लेकिन ये दिखने में 25 वर्ष की युवती के जैसी लगती हैं।

एज (उम्र) महज एक संख्या होती है इस बात को इसने बखूबी साबित कर दिखाया है। हाल ही में कैरोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की है जिसमें वे अंडरगार्मेंट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर किसी को भी नहीं लगेगा कि उसकी उम्र 50 के उपर होगी।

 

कैरोल ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें दो तस्वीरें उन्होंने जिम से अपलोड की हैं वहीं उनकी तीसरी तस्वीर प्लेन की है जिसमें वे प्लेन उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। कैरोल की ये तीनों तस्वीरें बेहद प्रभावित करने वाली हैं। फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा है-हर दिन अपने आप में एक बोनस है और हर दिन को जीभर के जीना चाहिए।

कुछ समय पहले ही कैरोल ने एक बेहद खूबसूरत और हॉट फोटो अपलोड की थी जिसमें वे रेड स्वेटर, ब्लैक जींस, ब्लैक जैकेट और ब्लैक बूट्स पहने नजर आ रही थी। इस पूरे अवतार में वे गजब की बोल्ड दिख रही थी। इसी तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें ऑनलाइन ही शादी का प्रपोजल दे डाला।