पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो आतंकी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो अज्ञाक आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं इस हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन आभी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों को पुलवामा के दंगेरपोरा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। वहीं जब यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दो आतंकी ढेर हो गए।