पाकिस्तान की हिरासत में भारतीय पायलट की रिहाई मांग रहा देश, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया ऐसा ट्वीट

कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने बुधवार को पाकिस्तान की हिरासत में रखे गए भारतीय पायलट विंग कमांडर को लेकर एक ट्वीट किया है. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पायलट के लिए बेहद ही शानदार कविता लिखी. उन्होंने लिखा, ”विंग कमांडर (Wing Commander) अकेले नहीं हो आप, हिंदुस्तान एकजुट होकर आपकी सलामती और घर वापसी की दुआ कर रहा है… दुआ है कि आप की हस्ती का, कुछ ऐसा नजारा हो जाए, कश्ती भी उतारें मौजों पर, तूफान ही किनारा हो जाए. जय हिन्द, जय हिन्द की सेना”. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अपने बयान को लेकर पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं. पुलवामा हमले के बाद भी उनके एक बयान पर जमकर बवाल मचा था.

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammad) के कैंपों पर मंगलवार को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर हवाई हमला किया. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के इस पराक्रम पर ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था- ‘लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है. भारतीय वायु सेना की जय हो. जय हिन्द, जय हिन्द की सेना’